BNPM Recruitment 2024: आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का बहुत ही अच्छा मौका निकल कर आया है। दरअसल आईटीआई पास उम्मीदवारों को जानकारी देते हुए बता दें कि बैंक नोट्स पेपर मिल की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें निर्धारित पदों पर योग्य उम्मीदवारों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित करते हुए बता दें कि यह ऑल इंडिया भर्ती है इसलिए इसमें भारत के किसी भी राज्य के योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
कंपनी का नाम | बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड |
पोस्ट का नाम | प्रोसेस असिस्टेंट ग्रेड 1 (तकनिकी / गैर तकनिकी) |
योग्यता | ITI पास |
सैलरी | 24500/- |
नौकरी का स्थान | मैसूर, कर्नाटक |
आवेदक की अंतिम तिथि | 30 जून 2024 |
आवेदक प्रक्रिया | ऑनलाइन |
Table of Contents
BNPM Recruitment 2024
ऐसे आईटीआई पास उम्मीदवार जो सरकारी नौकरी की तलाश में लंबे समय से बेरोजगार बैठे हुए हैं उनके लिए नौकरी का बहुत ही अच्छा मौका निकल कर आया है। आईटीआई पास उम्मीदवारों को जानकारी देते हुए बता दें कि बैंक नोट्स पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें आईटीआई पास योग्य उम्मीदवारों के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं।
BNPM Recruitment 2024 द्वारा जारी की गई भर्ती नोटिफिकेशन के मुताबिक यह ऑल इंडिया भर्ती है इसलिए इसमें भारत के किसी भी राज्य के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के योग्य कहलाएंगे। वही निर्धारित पद पर नियुक्ति के पश्चात उम्मीदवारों को शानदार सैलरी का लाभ उपलब्ध कराया जाएगा। भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता, अंतिम तिथि एवं आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
Bank Note Paper Mill India Private Limited – कंपनी की जानकारी
बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड एक ज्वाइंट वेंचर है SPMCIL और रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के मुद्रन प्राइवेट लिमिटेड का जॉइंट वेंचर है। बैंक नोट्स पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड का मुख्यालय मैसूर इंडिया में है यह कंपनी नोट्स पेपर बनाने का काम करती है। बता दें यह एक 50:50 संयुक्त उधमी कंपनी है।
BNPM Recruitment 2024 – पद की जानकारी
BNPM Recruitment 2024 द्वारा जारी की गई भर्ती अधिसूचना के मुताबिक प्रोसेस अस्सिटेंट ग्रेड 1 (तकनीकी और गैर तकनीकी) के कुल 39 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। वहीं इस भर्ती के लिए संपूर्ण भारत के किसी भी राज्य/ शहर के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखी गई है।
रिक्त पदों पर होगी भर्ती
पद का नाम | पद संख्या |
मैकेनिकल | 10 |
इलेक्ट्रॉनिक | 05 |
केमिकल | 06 |
इलेक्ट्रिकल | 04 |
पल्प एवं पेपर | 06 |
सिविल | 02 |
केमिस्ट्री | 02 |
अकाउंट अस्सिटेंट | 02 |
ऑफिस असिस्टेंट | 02 |
BNPM Recruitment 2024 के लिए योग्यता
प्रक्रिया अस्सिटेंट ग्रेड 1 (तकनीकी) के लिए योग्यता:-
इलेक्ट्रॉनिक के लिए योग्यता :-
- उम्मीदवार का मैट्रिक्स/ SSLC/10th बोर्ड में पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार का इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक/ इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक/ मैकेनिक मक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिक इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स/ मैकेनिक सह ऑपरेटर इलेक्ट्रॉनिक संचार प्रणाली/ सूचना प्रौद्योगिकी और इलेक्ट्रानिक सिस्टम रखरखाव आदि ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई पास होना आवश्यक है।
- AICTI द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान से इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक/ इलेक्ट्रॉनिक एवं संचार/ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा पास होना आवश्यक है।
केमिकल के लिए योग्यता :-
- उम्मीदवार का मैट्रिक्स/ SSLC/10th बोर्ड में पास होना आवश्यक है।
- NCVT/ SCVT से अटेंडेंट ऑपरेटर प्रयोगशाला सहायक/ इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक आदि ट्रेड में 2 वर्ष का आईटीआई पास होना आवश्यक है।
- AICTI द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान से केमिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा होना आवश्यक है
मैकेनिकल के लिए योग्यता:-
- उम्मीदवार का मैट्रिक्स/ SSLC/10th बोर्ड में पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास फिटर, टर्नर, मशीनीस्ट, मशीन टूल, मेंटेनेंस मैकेनिक एंड डाई मेकर में NCVT/ SCVT से आईटीआई ट्रेड में 2 वर्ष का सर्टिफिकेट होना चाहिए।
- AICTI द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान से मैकेनिक इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
इलेक्ट्रिकल के लिए योग्यता:-
- उम्मीदवार का मैट्रिक्स/ SSLC/10th बोर्ड में पास होना आवश्यक है।
- इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में NCVT/ SCVT से आईटीआई ट्रेड में सर्टिफिकेट या 2 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
- AICTI द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय या पॉलिटेक्निक संस्थान से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए
पल्प एंड पेपर के लिए योग्यता:-
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या AICTI द्वारा पॉलिटेक्निक संस्थान से पेपर एंड पल्प टेक्नोलॉजी/ वुड एंड पेपर टेक्नोलॉजी में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
सिविल के लिए योग्यता:-
- उम्मीदवार का मैट्रिक्स/ SSLC/10th बोर्ड में पास होना आवश्यक है।
- NCVT/ SCVT से ड्राफ्टमैन में आईटीआई ट्रेड सर्टिफिकेट और 2 वर्ष का कोर्स होना आवश्यक है।
- AICTI द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में 60% अंकों के साथ 3 वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए।
केमिस्ट्री के लिए योग्यता:-
- किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीएससी में 60% अंक से पास होना आवश्यक है।
प्रोसेस अस्सिटेंट ग्रेड 1 (गैर तकनीकी) के लिए योग्यता
अकाउंट असिस्टेंट के लिए योग्यता:-
- किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम में 60% अंक के साथ पास होना आवश्यक है।
ऑफिस असिस्टेंट के लिए योग्यता:-
- किसी भी सरकारी मान्यता प्राप्त संस्थान से 60% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना आवश्यक है।
BNPM Recruitment 2024 – सैलरी
प्रक्रिया अस्सिटेंट ग्रेड 1 (तकनीकी और गैर तकनीकी) के विभिन्न पदों पर चयनित उम्मीदवारों को BNPM Recruitment 2024 के मुताबिक विभिन्न प्रकार से योग्यता के अनुसार सैलरी उपलब्ध कराई जाएगी जो की ₹24500 प्रति माह के अंतर्गत रहेगी।
नौकरी का स्थान
प्रक्रिया अस्सिटेंट ग्रेड 1 तकनीकी और गैर तकनीकी के विभिन्न पदों पर आईटीआई पास उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा जिसमें निर्धारित पदों पर चयनित उम्मीदवारों का नौकरी का स्थान मैसूर कर्नाटक रहेगा।
आवेदन की अंतिम तिथि
BNPM Recruitment 2024 द्वारा आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए प्रोसेस अस्सिटेंट ग्रेड 1 (तकनीकी और गैर तकनीकी) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसके तहत उम्मीदवारों के आवेदन ऑनलाइन माध्यम से आमंत्रित किए गए हैं। वही ऑनलाइन आवेदन के अंतिम तिथि 30 जून 2024 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन करें, अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क
- OBC/ Gen/ EWS – 600/-
- SC/ ST/ दिव्यांग – 200/-
BNPM Recruitment 2024 – चयन प्रक्रिया
प्रोसेस अस्सिटेंट ग्रेड 1 (तकनीकी और गैर तकनीकी) के निर्धारित पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जाएगा:-
- लिखित परीक्षा
- ट्रेड टेस्ट / कौशल टेस्ट
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परिक्षण
BNPM Recruitment 2024- आवेदन प्रक्रिया
- आवेदन करने के लिए सबसे पहले बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होम पेज पर BNPM Recruitment 2024 का भर्ती लिंक मिलेगा उसको ओपन करें।
- उम्मीदवार भर्ती नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ते हुए आवेदन फार्म को डाउनलोड करें।
- प्राप्त आवेदन फार्म को मांगी गई महत्वपूर्ण जानकारी के साथ सही-सही भरें ।
- अब आवेदन फार्म में अपने आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करते हुए अपलोड करें।
- अपनी कैटेगरी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करते हुए आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करें।
Official Website | Click Here |
Apply Online | Click Here |