BSF SMT Workshop Recruitment 2024: आईटीआई पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी करके अपने भविष्य को सुरक्षित करने का बहुत ही शानदार मौका निकल कर आया है। उम्मीदवारों को सूचित करते हुए बता दें की सीमा सुरक्षा बल (BSF) की तरफ से SMT वर्कशॉप भर्ती की अधिसूचना जारी की गई है जिसके आधार पर ग्रेड सी के लिए योग्य उम्मीदवारों को नियुक्त किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Table of Contents
BSF SMT Workshop Recruitment 2024
Border Security Force (BSF) द्वारा SMT पद के लिए ग्रुप सी ग्रेड के पद के लिए वर्कशॉप भर्ती आयोजित की गई है। इस भर्ती के लिए किसी भी राज्य के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण रूप से ऑनलाइन रखी गई है।
BSF SMT Workshop Recruitment 2024 द्वारा जारी की गई अधिसूचना के तहत ग्रुप सी के निर्धारित पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह इस आर्टिकल के माध्यम से आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क, आयु सीमा, सैलरी, चयन प्रक्रिया सहित आवेदन प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त करके अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।
BSF SMT Workshop Recruitment 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
निर्धारित पद पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास 17 जून 2024 तक का अंतिम समय होगा आवेदन फार्म जमा करने के लिए। उम्मीदवार अंतिम तिथि का खास ध्यान दें क्योंकि अंतिम तिथि के पश्चात आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन आरम्भ तिथि | 18/05/2024 |
ऑनलाइन आवेदन अंतिम तिथि | 17/06/2024 |
BSF SMT Workshop Recruitment 2024- पद की जानकारी
सीमा सुरक्षा बल की तरफ से SMT वर्कशॉप भर्ती का आयोजन किया गया है जिसमें कांस्टेबल ग्रुप सी और SI के पद के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक को उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन जमा कर सकते हैं।
निर्धारित पद के लिए योग्यता
- उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से मैट्रिकुलेशन या 10वीं कक्षा में पास होना आवश्यक है।
- उम्मीदवार के पास संबंधित आईटीआई ट्रेड में औद्योगिक प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- उम्मीदवार के पास किसी भी प्रतिष्ठित फॉर्म या इंस्टीट्यूट से आईटीआई संबंधित ट्रेड में 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
भर्ती के लिए आयु सीमा
ग्रुप सी के कांस्टेबल तकनीकी और SI (व्हीकल मैकेनिक) के निर्धारित पद के लिए किसी भी राज्य के इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आवेदक के दौरान उनकी आयु 18 से 30 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
कांस्टेबल (तकनीकी) आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
- अधिकतम आयु 25 वर्ष
SI (व्हीकल मैकेनिक) आयु सीमा :-
- न्यूनतम आयु 18 वर्ष
- अधिकतम आयु 30 वर्ष
नोट :- निर्धारित पदों पर भर्ती के दौरान उम्मीदवारों का आयु सीमा में छूट उपलब्ध कराई जाएगी।
कुल पद संख्या
कांस्टेबल (ओटीआरपी) | 01 |
कांस्टेबल (फिटर) | 04 |
कांस्टेबल (एसकेटी) | 01 |
कांस्टेबल (ऑटो इलेक्ट्रीशियन) | 01 |
कांस्टेबल (बढ़ई) | 02 |
कांस्टेबल (व्हीकल मैकेनिक) | 22 |
कांस्टेबल (बीएसटीएस) | 02 |
कांस्टेबल (अपहोल्स्टर) | 01 |
एसआई (व्हीकल मैकेनिक) | 03 |
निर्धारित पद पर सैलरी
कांस्टेबल और SI (व्हीकल मैकेनिक) के विभिन्न पदों पर योग्य उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर सैलरी उपलब्ध कराई जाएगी जो की BSF वेतन 7वे सीपीसी के तहत वेतन मैट्रिक्स लेवल-3 ₹21700 से लेकर ₹69100 के बीच में रहेगी।
आवेदन शुल्क
- जनरल/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस 200/-
- एससी/ एसटी/ महिला उम्मीदवार 0/-
चयन प्रक्रिया
कांस्टेबल और SI (व्हीकल मैकेनिक) के निर्धारित पदों पर नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों में किया जाएगा:-
- लिखित परीक्षा (रिटन एग्जाम)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा और मानक परीक्षा (PET& PMT टेस्ट)
- दस्तावेज सत्यापन (डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन)
- व्यावहारिक/ व्यापारिक टेस्ट (प्रैक्टिकल/ ट्रेड टेस्ट)
- मेडिकल प्रशिक्षण ( मेडिकल टेस्ट)
Important Links:
Official Website | Click Here |
Official Notification | Click Here |
Apply Online | Click Here |