HAL Apprentices Recruitment 2025: जो उम्मीदवार अपनी आईटीआई की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और सरकारी क्षेत्र में एक अच्छी नौकरी की तलाश में उनके लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है जी हां दरअसल हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड निर्धारित 195 पदों पर भर्तियां निकाली गई है जिसके लिए योग्य आईटीआई पास उम्मीदवारों को विभाग की तरफ से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। HAL की तरफ से निकाली गई इन भर्तियों की सबसे खास बात यह है कि इसमें उम्मीदवारों का चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के सीधा उनकी शैक्षिक योग्यता और मार्क्स के आधार पर किया जाएगा जिसके लिए पूरे भारत के मूल निवासी उम्मीदवारों को ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
HAL Apprentices Recruitment 2025: Overview
विभाग का नाम | हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) |
टोटल पोस्ट | 195 |
पोस्ट का नाम | अप्रेंटिस |
योग्यता | आईटीआई पास |
आयु सीमा | अप्रेंटिस रूल एक्ट 1961 के तहत |
सैलरी | अप्रेंटिस रूल एक्ट 1961 के मानदंडों के आधार पर |
नौकरी का स्थान | हैदराबाद |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
इंटरव्यू की तारीख | 26/05/2025 से 28/05/2025 |
Table of Contents
HAL Apprentices Recruitment 2025
सरकारी भर्ती निकलने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बहुत ही बढ़िया अवसर सामने आया है, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL की तरफ से अप्रेंटिस के कुल रिक्त 195 पदों पर भर्तियां निकाली गई है पूरे भारत के उम्मीदवारों को ऑफलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं इसमें उम्मीदवारों को उनकी योग्यता के आधार पर वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जाएगा।
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)- कंपनी की जानकारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL भारतीय सार्वजनिक क्षेत्र की एक एयरोस्पेस रक्षा कंपनी है इसकी स्थापना 19 दिसंबर 1940 में हुई थी जिसका मुख्यालय बेंगलुरु में है। HAL हेलीकॉप्टर, विमान, जैट, इंजन, एयरोस्पेस के अन्य सहायक उपकरण की डिजाइन मरम्मत विकास निर्माण और मिलिट्री के उपकरणों की सर्विसेज प्रदान करती है। इसका स्वामित्व भारत सरकार के पास है।
HAL Apprentices Recruitment 2025: पद की जानकारी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से जारी की गई भर्ती अधिसूचना के मुताबिक अप्रेंटिस के 195 पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्त 195 पदों पर होगी भर्ती
ट्रेड / पद का नाम | पदों की संख्या |
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक | 55 पोस्ट |
फिटर | 45 पोस्ट |
इलेक्ट्रीशियन | 10 पोस्ट |
मैकेनिस्ट | 10 पोस्ट |
टर्नर | 6 पोस्ट |
वेल्डर | 3 पोस्ट |
रेफ्रिजरेशन और एयर कंडीशनर | 2 पोस्ट |
कोपा | 50 पोस्ट |
प्लंबर | 2 पोस्ट |
पेंटर | 6 पोस्ट |
डीजल मैकेनिक | 1 पोस्ट |
मोटर व्हीकल मैकेनिक | 1 पोस्ट |
ड्रॉप्समैन (सिविल ) | 2 पोस्ट |
ड्रॉप्स मैन (मैकेनिक ) | 2 पोस्ट |
आवश्यक योग्यता
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड HAL की तरफ से निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए योग्य आईटीआई पास उम्मीदवारों के चयन के दौरान केवल उन्हीं उम्मीदवारों को इंटरव्यू में सिलेक्ट किया जाएगा जिन्होंने संबंधित क्षेत्र में आईटीआई पास किया हो।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु | अप्रेंटिस रूल एक्ट 1961 के तहत |
अधिकतम आयु | अप्रेंटिस रूल एक्ट 1961 के तहत |
नौकरी का स्थान
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL ) की तरफ से ट्रेड अप्रेंटिस के विभिन्न बंपर पदों पर इंटरव्यू में सेलेक्ट होने वाले योग्य आईटीआई पास उम्मीदवारों का नौकरी का स्थान हैदराबाद में रहेगा, उम्मीदवार को नौकरी के लिए यहां मौजूद रहना जरूरी है।
HAL Apprentices Recruitment 2025: सैलरी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से निकाली गई विभिन्न पदों पर भर्तियों के लिए जो आईटीआई पास उम्मीदवार अपनी योग्यता के आधार पर सिलेक्टर होंगे उन्हें एक निश्चित राशि मासिक रूप से दी जाएगी जो की अप्रेंटिस अधिनियम 1961 के तहत तय की गई है।
आवश्यक दस्तावेज
- 10th /12th /आईटीआई मार्कशीट
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- वोटर आईडी कार्ड
- पैन कार्ड
- ईमेल आईडी
- फोन नंबर
- हस्ताक्षर
- पासपोर्ट साइज फोटो
सिलेक्शन प्रोसेस
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की तरफ से निकाली गई अप्रेंटिस के 195 विभिन्न पदों पर भर्ती होने के लिए उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित मानदंडों के आधार पर होगा।
- एसएससी /दसवीं कक्षा में प्राप्त अंकों का 70% वेटेज होगा।
- आईटीआई में प्राप्त अंकों का 30% वेटेज होगा।
इंटरव्यू जानकारी
S.No. | इंटरव्यू की तारीख | पद | समय |
1. | 26/05/2025 | इलेक्ट्रीशियन,/मैकेनिस्ट/ डीजल मैकेनिक | सुबह 9:00 |
2. | फिटर /प्लंबर /पेंटर | दोपहर 1:00 बजे | |
3. | 27/05/2025 | कोपा / मोटर व्हीकल मैकेनिक | सुबह 9:00 बजे |
इलेक्ट्रीशियन/ड्राफ्ट्समैन /मैकेनिकल | दोपहर 1:00 बजे | ||
4. | 28/05/2025 | मैकेनिक रेफ्रिजरेशन /और एयर कंडीशनर | सुबह 9:00 बजे |
ड्राफ्ट्समैन सिविल /वेल्डर | दोपहर 1:00 बजे |
इंटरव्यू का पता
उत्सव सदन ऑडिटोरियम, ट्रेनिंग डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के पीछे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, एवानिक्स डिवीजन बालनगर, हैदराबाद -500042